Novixid का इस्तेमाल कैसे करें ❓ How To Use Novixid ❓ पूरी जानकारी हिन्दी में 🌱

 


https://youtu.be/nQTADm6DYcE?si=-100QBU2EoieTKQn

नमस्कार किसान भाइयों आज हम बात करेंगे। किसानों भाइयों की सबसे जटिल समस्या और  किसानों भाइयों के लिए हानिकारक खरपतवारों  को नष्ट करने वाले  आधुनिक  कृषि की उत्तम दवाई corteva कंपनी की नई उत्पाद Novixid के बारे में आज हम इस दवाई का उपयोग कैसे करना है। इस दवाई का टेक्निकल नाम क्या है। इस दवाई की मार्केट में कीमत क्या है। और साथ इस दवाई का प्रति एकड़ dose  क्या है और साथ ही हम इसके कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बारीकी से चर्चा करेंगे। तो आप सभी इसे अच्छे से पढ़ें और सही जानकारी प्राप्त करें ताकि आपको इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सही और अच्छे तरीके से  प्राप्त हो सके।

तो सभी दोस्तों का krishitak.com में में स्वागत है इस  page में आपको कृषि और दवाइयों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी समय समय पर मिलता रहेगा ।🙏🏻


तो अब बात करते है  Novixid के बारे में। Novixid corteva कंपनी की कृषि जगत की आधुनिक युग की नई तकनीकी  दवा है। जिसमे लगभग  सवा, चूहका लगभग सभी  प्रकार के खरपतवारों को नष्ट  करने और जड़ से खत्म करने  में सहायक है। 

Novixid का  technical नाम क्या है ❓ 

तो अब बात करते हैं Novixid दवाई  की technical नाम के बारे में तो इसका technical नाम Florpyrauxifen - benzyl1.31.% w/w + penoxsulam2.1% w/w OD में आता है। 

और यह कृषि जगत में एक नया उत्पाद है। जिसे corteva कंपनी द्वारा मार्केट में  लॉन्च किया गया है। जिसका उपयोग लगभग धान की फसल में होने सभी प्रकार के खरपतवार चौड़ा पत्ति चूहका सावा कोदिला लगभग सभी सभी प्रकार के खरपतवारों की नष्ट करने में सहायक होता है। इसकी एक और खासियत है कि यह खरपतवारों को उगने भी नहीं  देता है। 


Novixid का उपयोग कैसे करें ❓ 

अब बात करते इसके उपयोग के बारे में तो इसका उपयोग आपको  180 से 200 लीटर पानी वाली टंकी में 500 ml प्रति एकड़ के हिसाब से  इसका छिड़काव कर सकते है। या फिर आप 15 लीटर पानी वाली टंकी में प्रति स्प्रे/ 50 ml से 60 ml की दर से इसका उपयोग कर सकते हैं। 

Novixid का उपयोग करने से पहले कुछ जानकारी  होना आवश्यक है।

1  Novixid का उपयोग करने से पहले खेत के पानी  को को पूरे तरीके से खाली करके ही इसका उपयोग करना है  नहीं तो आपको अच्छा result देखने को नहीं  मिलेगा। 

2  Novixid के  स्प्रे होने के बाद लगभग 2 से 3 दिनों के भीतर पानी डालना आवश्यक है। और ज्ञात रहे कि खेत का पानी इधर उधर न  जावे 

3  Novixid का उपयोग आपको 2 से 3 पति  की अवस्था वाली खरपतवारों  पर करना है। 

गर्मी के दिनों में Novixid का उपयोग कैसे करें 

मैं कृषि से जुड़ा हु तो कई किसान  भाइयों ने मुझे यह बताया कि  Novixid का result गर्मी में कुछ अंतर  देखने को मिलता है। तो गर्मी के दिनों में आप खेत के पानी को पूरे तरीके से खाली करके दवाई का अच्छे  तरीके से छिड़काव करके उसमें लगभग 2 से  3 दिनों के भीतर पानी डालने के बाद प्रति एकड़ के हिसाब से आप यूरिया का इस्तेमाल करे ताकि आपको गर्मी के  दिनों  में भी अच्छा result देखने को  मिले।

Novixid की कीमत क्या है ❓ 

अब बात करते है इसके कीमत के बारे में तो इसकी कीमत आपको मार्केट में लगभग 1350 से 1400  रुपए तक देखने को  मिलेगा अधिक जानकारी के लिए हमारे  youtube चैनल में वीडियो बना हुआ है 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने