धान की फसल में refit या फिर rifit plus का इस्तेमाल कैसे करे?...
नमस्कार किसान भाइयो आज हम बात करने वाले है। rifit 50 % EC के बारे में जिसका रासायनिक नाम pretilachlor 50 % EC है। जिसे हम रीफिट के नाम से भी जानते है। इसका उपयोग हम धान की रोपाई के तुरंत बाद या फिर 72 घंटे बाद खरपतवार उगने से पहले करते है। क्यूकि यह एक प्री एमेर्जेंस ब्राड स्पेक्ट्रम हरबीसाइड ( pre emergence brod spcturm herbicide ) खरपतवार नाशक है। और यह पानी के ऊपर परत बनाता है। इसके इस्तेमाल करने के बाद खेत में कम से कम 3 से 10 दिनों तक पानी जमा रखना चाहिए।जिससे यह लम्बे समय तक खरपतवार को उगने नहीं देता है। मतलब यह धान की फसल में लगभग सभी प्रकार के उगने से पहले वाले खरपतवार को नष्ट करता है। pretilchor 50 EC% एक कार्य गणना होती है। जहां यह कोशिका विभाजन कम करके खरपतवार को रोक देता है। और फसलों को हरापन बनाए रखने में मदद रखता है।
कौन कौन सी कंपनियों में यह दवाई उपलब्ध है ?......
लगभग यह आपको है हर छोटी बड़ी कंपनियों में अलग अलग नामो से देखने को मिल सकता है।
उपयोग कैसे करे ?......---
500 ml प्रति एकड़ के हिसाब से रेत में मिलाकर कर सकते है।
500 से 700 ml / एकड़ के हिसाब से स्प्रे कर सकते है।
और इसका छिड़काव आप बोतल से भी कर सकते है।
इसके प्रभाव'से नष्ट होने वाले खरपतवार -
वैसे तो refit 50 % EC सभी प्रकर के खरपतवार को नष्ट करने में सहायक है लेकिन मुख्यतः यह
चौड़ी पट्टी , सकरी पति , छोटी घास , वार्षिक घास , व्यापक स्तर के खरपतवारों को नष्ट करने में सहायक रहता है।
टीप -
1 आपको ध्यान यह रखना है कि फसल में 2 - 3 CM तक पानी खेत बना रहे।
2 दवाई उपयोग किये गए खेत में पानी को इधर उधर न करे।
3 स्प्रे किये खेत पानी को नहीं निकालना नहीं चाहिए।
z सावधानियां -
1. किसी भी दवाई का उपयोग करने से पहले स्प्रे करने वाले पात्र को अच्छे से धो लेना चाहिए।
2. किसी भी दवाई का छिड़काव करने से पहले अपने मुँह और हाथ को अच्छे से ढककर ही किसी भी ररसायनिक दवाई का छिड़काव करना चाहिए।
3. किसी भी रासायनिक दवाई को बच्चे के पहुंच से दूर रखे।
4. किसान भाइयों से निवेदन है की किसी भी रासायनिक दवाईयो का छिड़काव करने की पश्चात अपने हाथो को अवश्य धो लेना चाहिए।
